OTT

पंचायत 3 पर क्रांति देवी ने दिया बड़ा अपडेट, खुशी से झूमे फैंस बोले- इंतजार नहीं हो रहा

Panchayat 3 : मास हिस्ट्रिया क्रिएट करने वाली शुद्ध देसी वेब सीरीज 'पंचायत' का अगला सीजन जल्द ही आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद शो की क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवर ने दी है।
2 min read
May 12, 2023
panchayat_3_web_series_release_soon_kranti_devi_aka_sunita_rajwar_give_update_for_jitendra_kumar_starrer_series.jpg

अब तक की बेस्ट सीरीज में शुमार जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टारर 'पंचायत' (Panchayat) जिसने भी देखी वो मुरीद हो गया। आलम ये रहा है कि सीरीज में सचिव जी, प्रधान जी, मंजू देवी और क्रांति देवी जैसे पात्रो ने दर्शकों को खूब हंसाया तो रुलाया भी। सिस्टम की कमियां भी गिनवाई तो शहर से गांव में जाकर रहने में जो परेशानियां हैं, उसे भी बखूब दिखाया। 'पंचायत' के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। जिसे देखने के बाद से ही फैंस इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस पर बड़ा अपडेट आया है। जल्द ही 'पंचायत' का अगला सीजन आने वाला है।

'पंचायत 2' की क्रांति देवी तो आपको याद ही होंगी। जिन्होंने शो में अगली प्रधान बनने का दावा ठोक दिया है। हाल ही में क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवर (sunita rajwar) ने 'पंचायत 3' पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- नई शुरुआत पंचायत 3। साथ ही कैप्शन में लिखा है- सब शुभ हो।

वीडियो में एक प्याली है जिसमें लाल गुड़हल के फूल पानी में भीगे हुए हैं। वहीं एक अगरबत्ती सुलग रही है और दूसरी तरफ लाल रंग की मोमबत्ती जल रही है। अब इस पोस्ट के आने के बाद लोग अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का रोल कर चुकीं रुहानिका धवन ने कमेंट किया, 'अब इंतजार नहीं कर सकती।' साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

वहीं, एक यूजर ने पूछा, 'कब तक आएगी पंचायत 3?' इसका जवाब देते हुए क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवर ने कहा, 'अभी तो शूट होगा। थोड़ा समय लगेगा।' वहीं, एक ने कहा कि तीसरा और चौथा सीजन सात में बना लें। 6 महीने के अंतराल पर दोनों रिलीज कर दें। एक ने कहा, 'अब की बार आप को प्रधान बनना है।' एक ने लिखा, 'प्रधान जी को बोले कि इस बार रोड सही करवाएं।' बता दें कि 'पंचायत 3' की शूटिंग शुरू हो गई है। कब तक पूरी होकर रिलीज होगी, ये आने वाले कुछ समय में साफ हो जाएगा।

Published on:
12 May 2023 03:17 pm