OTT

‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

Kushal Tandon vs Aly Goni: The Allience शो में एली गोनी की वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है। इस एपिसोड का प्रोमो भी आ गया है। जिसमें घर में दाखिल होते ही हड़कंप मच गया है। इसकी वजह घर में आते ही उनकी कुशाल टंडन के साथ तीखी बहस का होना है। झड़प के बीच, अर्सलान गोनी ने कुशाल पर "आपराधिक धमकी" देने का आरोप लगाया।
2 min read
Jul 11, 2026
Aly Goni vs Kushal Tandon
Aly Goni की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री। (फोटो सोर्स: lockupp2_editx)

Aly Goni vs Kushal Tandon: 'द अलायंस' शो के आने वाले एपिसोड में एली गोनी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और इस एपिसोड का प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो घर के अंदर कुशाल टंडन द्वारा बनाये गए नियमों का पालन नहीं करेंगे। इसके बजाय, उनकी एंट्री से नया ड्रामा शुरू होने की उम्मीद है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में, एली को कुशाल के साथ बहसबाजी और झड़प करते हुए देखा गया है। जैसे ही दोनों आपस में भिड़ते हैं, कुशाल गुस्से में कहते हैं, "प्वाइंट मत कर मेरे को।" एली ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, "मैं ऐसी ही बात करता हूं।"

Aly Goni की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री

दोनों के बीच टकराव तब और बढ़ जाता है जब कुशाल एली गोनी से कहते हैं, "कल के कल वन ऑन वन भिड़ने वाला कर ले। मैं तैयार हूं तेरे साथ।" बाद में अर्सलान गोनी से बातचीत के दौरान अर्सलान कहते हैं, "आप किसी से ऐसे नहीं कह सकते कि मैं तुम्हें बाहर देख लूंगा। तू एक क्रिमिनल धमकी मार रहा है।"

यहां लड़ाई कर ले या बाहर लड़ाई कर ले

खुद का बचाव करते हुए कुशाल कहते हैं, "अगर लड़ने की बात हुई तो यहां लड़ाई कर ले या बाहर लड़ाई कर ले।" अर्सलान आगे कहते हैं, "तू हमेशा ही ऐसा लग रहा है कि लड़ाई करने आ रहा है। अभी तक जितने भी लोग हैं यहां पे, एक एक इंसान से पूछ ले, तू हर एक से लड़ने और डराने की कोशिश कर रहा है।"

कई कंटेस्टेंट हुए कुशाल के खिलाफ

प्रोमो को देखकर माना जा रहा है कि कई सारे प्रतियोगी कुशाल के खिलाफ होने लगे हैं। फोमो में हुई झड़प देखकर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, "अली भाई आते ही कुशाल को समझा रहे हो।"

वहीं, एक अन्य ने लिखा, "इस बार अली गोनी बनाम कुशाल टंडन।"

उनके इतिहास का जिक्र करते हुए, एक फैन ने कमेंट किया, "एली गोनी कुशाल टंडन का अतीत की लड़ाई का इतिहास भी है…ये बहुत फिल्मी होगा।"

रियलिटी शो अलायंस के बारे में

एली गोनी की वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हुई हैं। सोहेल खान के आने के बाद उनकी एंट्री हुई है और उम्मीद है कि इससे घर के अंदर के मौजूदा समीकरण बदल जाएंगे। बता दें कि 'अलायंस' सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है। इसके नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे (IST) आते हैं, जिससे ये प्राइम वीडियो इंडिया का पहला ऐसा डेली रियलिटी शो बन गया है जिसके नए एपिसोड हर दिन रिलीज होते हैं।

Updated on:
11 Jul 2026 05:36 pm
Published on:
11 Jul 2026 05:36 pm