पाली

सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
road accident
सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक घायल

पाली. नाड़ोल-नारलाई मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। दुर्घटना बाइक स्लीप होने से हुई। बाइक के सामने गाय के आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्लीप हो गई। जिससे नारलाई निवासी 80 वर्षीय समाराम पुत्र रताराम हीरागर की मौत हो गई। जिसका नाड़ोल सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि साथ मे सवार नारलाई निवासी 60 वर्षीय खरताराम घांची घायल हो गई। जिसे नाड़ोल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। दोनों सवार नारलाई से विंगरला सामाजिक प्रसादी में भाग लेने जा रहे थे। घटना के बाद नारलाई सरपंच दौलत चौधरी घटना स्थल व नाड़ोल सीएचसी पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Published on:
14 Nov 2018 01:25 pm