राजनीति

Amit Shah ने Congress पर साधा निशाना, सत्ता की लालसा के लिए देश पर थोप दी Emergency

BJP ने 45 साल पहले देश में Emergency लागू करने को लेकर Congress Party पर तीखा हमला बोला AmitShah ने आरोप लगाया कि एक पार्टी ने सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 4:46 PM IST
a1.jpg

नई दिल्ली। भाजपा ( BJP ) ने 45 साल पहले देश में आपातकाल ( Emergency ) लागू करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) पर तीखा हमला बोला है। इस बार कांग्रेस पर हमले की बागडोर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( home minister amit shah ) ने संभाली है। शाह ने गुरुवार की सुबह कई ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर आरोप लगाया कि "45 साल पहले एक पार्टी ने सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल ( Emergency in India ) थोप दिया, रातों-रात पूरे देश को एक जेल में परिवर्तित कर दिया गया। प्रेस, अदालत और बोलने की आजादी खत्म कर दी गयी। गरीबों पर अत्याचार किया गया।

शाह ने कहा कि लाखों लोगों की जद्दोजहद की वजह से आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी में यह मानसिकता अभी भी कायम है। एक परिवार की इच्छा पूरी पार्टी पर भारी पड़ती है। हाल ही में कांग्रेस वकिर्ंग कमिटि की एक बैठक में हुये घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि "इस बैठक में एक वरिष्ठ और युवा नेता को बोलने से रोका गया, उन्हें डांट कर चुप करा दिया गया। साथ ही कांग्रेस के एक प्रवक्ता को जबरन पद से हटा दिया गया।" उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस के नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

ऐसे में अमित शाह ने कांग्रेस से विपक्षी पार्टी होने के नाते पूछा कि "क्यों अब तक आपातकाल वाली मानसिकता है, ऐसा क्यों है कि जो लोग राजवंश से संबद्ध नहीं हैं, उनको पार्टी में बोलने नहीं दिया जाता है? क्यों कांग्रेस के नेता पार्टी में कुंठित हो रहे हैं? और क्यों कांग्रेस पार्टी आम आदमी से दूर होती जा रही है?"

Updated on:
25 Jun 2020, 4:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान