राजनीति

Bihar: सुशील मोदी ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता, 12 को लेंगे राज्य सभा की शपथ

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया सुशील कुमार मोदी ( Sushil Kumar Modi ) 12 दिसंबर को राज्य सभा (Rajya Sabha) की शपथ लेंगे

2 min read
Bihar: सुशील मोदी ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता, 12 को लेंगे राज्य सभा की शपथ

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार को विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मोदी 12 दिसंबर को राज्य सभा (Rajya Sabha) की शपथ लेंगे। यही वजह है कि उनको विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा है। जानकारी के अनुसार सुशील मोदी ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narayan Singh) को इस्तीफा भेजा था, जिसको आज स्वीकार कर लिया गया।

राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बाद यह तय माना जा रहा था कि पार्टी इस बार उनको पुरस्कार के तौर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अब भाजपा ने उनको राज्य सभा सदस्य बनाया है। यह सीट राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मोदी को 12 दिसंबर को संसद भवन के राज्यसभा चैम्बर में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की

वहीं, सुशील मोदी ने खुद इस कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि 12 दिसम्बर, 2020 को अपराह्न 04 बजे संसद भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित राज्यसभा चैम्बर में मैं राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लूंगा। भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के लिए मैं शुक्रवार (11.12.2020) को दिल्ली प्रस्थान करूंगा।

राज्य सभा की इस सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित

आपको बता दे कि सुशील कुमार मोदी सात दिसंबर को राज्य सभा की इस सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। इस तरह से सुशील मोदी विधायिका के चारों सदनों, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar: BJP नेता सुशील मोदी बनाने जा रहे अनूठा रिकॉर्ड, प्रदेश के दो नेता पहले कर चुके ये कमाल
Updated on:
10 Dec 2020 06:40 pm
Published on:
10 Dec 2020 06:30 pm
Also Read
View All