राजनीति

JP Nadda बोले- Kerala में तेजी से बढ़ रही BJP, ‘gold smuggling case’ में राज्य सरकार पर उठाए सवाल

Jp Nadda ने कहा है कि Kerala में Bharatiya Janata Party का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा Gold Smuggling Case में राज्य की Pinarayi Vijayan सरकार पर उठाए सवाल
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2020, 7:16 PM IST
JP Nadda बोले- Kerala में तेजी से बढ़ रही BJP, 'gold smuggling case' में राज्य सरकार पर उठाए सवाल
JP Nadda बोले- Kerala में तेजी से बढ़ रही BJP, 'gold smuggling case' में राज्य सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJP National President JP Nadda ) ने कहा है कि केरल में भारतीय जनता पार्टी ( Kerala BJP ) का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में आने वाले समय में कमल खिलकर रहेगा। भाजपा अध्यक्ष ने केरल के कासरगोड ( Kasaragod ) में नए बने जिला समिति कार्यालय भवन 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंदिर' ( Dr. Syama Prasad Mookerjee Mandiram ) का रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग ( Video conferencing ) से उद्घाटन करते हुए कहा कि भले ही केरल में पार्टी सत्ता में नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) ने राज्य के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा, "पिछले दशक में, केरल में भाजपा तेजी से बढ़ी है। हमारा वोट प्रतिशत छह से 16 प्रतिशत हो गया है। पंचायत स्तर पर हमारी उपस्थिति है। हमारी सदस्यता बहुत कम समय में 11 से 25 लाख बढ़ी है। हम सभी जानते हैं कि केरल में भाजपा के आदर्शो से लड़ने के लिए एलडीएफ और कांग्रेस ने कैसे हाथ मिलाया। हम यह देखने के लिए ²ढ़ हैं कि आने वाले समय में सिर्फ कासरगोड में ही नहीं, बल्कि पूरे केरल में कमल खिलेगा।"

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के केरल में किए कार्यो को गिनाते हुए कहा कि राज्य में रेलवे के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये, राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 64,000 करोड़ रुपये और कोचीन शिपयार्ड के विकास के लिए 3,400 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम और कोच्चि को 'सोलर सिटीज' का दर्जा दिया गया है। केरल के 17 शहरों को अमृतधारा स्कीम से लिंक करने के साथ राज्य की आठ नदियों में रीवर फ्रंट बनाने के लिए एक हजार करोड़ दिए गए। 17 फूड पार्क भी बनाए गए हैं।

जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय के बारे में कहा कि किसी भी पार्टी के समुचित कार्य और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक ऑफिस की आवश्यकता होती है। कासरगोड कार्यालय डिजिटल रूप से सुसज्जित है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को केरल में पिनाराई विजयन की अगुवाई वाली सरकार पर एक हाई-प्रोफाइल सोने की तस्करी के मामले में अपनी भागीदारी पर सवाल उठाया। उन्होंने केरल सरकार पर राज्य में कोरोनोवायरस संकट "गड़बड़ाने" और "नकारात्मक" रवैये के साथ महामारी का मुकाबला करने का भी आरोप लगाया।

केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए, जेपी नड्डा ने पूछा, "सोने का रंग हर जगह पीला है लेकिन केरल में यह लाल, लाल और लाल है।
उन्होंने कहा, हमने प्रधानमंत्री को लिखा है कि जहां तक जांच की बात है, तो इसमें कोई कसर शेष नहीं रहनी चाहिए। एक कहावत है 'चोर की दाड़ी में तिनका', इसका मतलब सीएम का कार्यालय भी कहीं न कहीं इसमें शामिल है।

Updated on:
12 Jul 2020, 7:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान