वहीं देश में इस घातक वायरस के कारण 22,674 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए। आंकड़ों के अनुसार, कुल 8,49,553 मामलों में से 5,34,620 रोगी ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में वर्तमान में 2,92,258 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में 2,80,151 परीक्षण किए गए।