वहीं, राजीव गांधी फाउंडेशन में फंडिंग पर हमले को लेकर भी राहुल गांधी ने भाजपा को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम केअर्स फंड में पैसा देने वालों के नाम उजागर करने से क्यों घबराते हैं। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शनिवार को रीवा के सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा- 'असत्याग्रही'। प्रधानमंत्री के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "असत्याग्रही।"