राजनीति

CAA Protest: NCP ने जलियांवाला बाग से की जामिया हिंसा की तुलना, अमित शाह को बताया डायर

CAA के विरोध में प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को NCP ने जलियांवाला बाग कांड बताया NCP ने कहा कि अमित शाह जनरल डायर की तरह देशवासियों पर करा रहे गोलीबारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 12:01 PM IST
e.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून, 2019 (CAA) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की दमनकारी कार्रवाई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) कांड से जोड़ा है।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि जिस तरह से जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में लोगों पर गोलीबारी की, अमित शाह उसी तरह से देश के नागरिकों पर गोलीबारी करा रहे हैं।

नवाब मलिक ने शिवसेना के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने जामिया हिंसा की तुलना जलियांवाला बाग से ठीक ही की है।

CAA Protest: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में धारा 144 लागू, अलर्ट पर पुलिस फोर्स

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने जामिया हिंसा की तुलना जलियांवाला बाग कांड से की। ठाकरे ने कहा कि छात्र एक 'युवा बम' की तरह हैं। इसलिए वो केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि छात्रों के साथ ऐसा सुलूक हरगिज न किया जाएगा, जैसा की सरकार कर रही है। वहीं, नागरिकता संशोधन कानून, 2019 के विरोध में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चल रहा प्रदर्शन हिंसक होने के बाद बुधवार को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई।

आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना की सहयोगी पार्टी है। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र में मिलकर सरकार बनाई है। उद्धव ठाकरे के इस सरकार के मुख्यमंत्री बने हैं।

Updated on:
18 Dec 2019, 12:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए