राजनीति

CAA Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों से​ मिलने जामिया, शाहीन बाग पहुंचे शशि थरूर

सीएए के विरोध में जामिया और शहीन बाग में छात्रों का प्रदर्शन प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के सांसद शशि थरूर
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 11:54 AM IST
 शशि थरूर
शशि थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ( Congress MP Shashi Tharoor ) रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रहे छात्रों, महिलाओं व अन्य लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया ( Jamia Millia Islamia ) और शाहीन बाग ( Shaheen bagh ) स्थित प्रदर्शन स्थल पर गए।

इस मौके पर उनके साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ( Subhash Chopra ) और सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद भी थे।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) के खिलाफ इस लड़ाई में पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है।

थरूर ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग की महिलाओं के साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखना शानदार रहा।

इसमें बहुत बुजुर्ग दादियां भी शामिल हैं। वे शुरुआत से ही भूख हड़ताल पर हैं। उन सभी को उनकी पूरी प्रशंसा के साथ संबोधित किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जामिया मिलिया के प्यारे दोस्तों मजबूती के साथ खड़े रहो। हम तुम्हारे साथ हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

जामिया में रविवार को शाहीन बाग की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शाहीन बाग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जिसके चलते ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

Updated on:
13 Jan 2020, 11:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल