राजनीति

दिल्ली के निजी अस्पतालों में फिक्स हो सकता है कोरोना इलाज का खर्च, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले- आदेश गुप्ता

Delhi में बेकाबू होते Coronavirus के बीच BJP President Adesh Gupta का बड़ा बयान Amit Shah के साथ All party Meeting के बाद गुप्ता ने दिया बड़ा संकेत Delhi के Private hospital में Fix हो सकता है Corona Treatment
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 4:08 PM IST
Delhi BJP President Adesh Gupta
Delhi BJP President Adesh Gupta

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना ( coronavirus in Delhi ) के बिगड़ते हालातों को लेकर लगातार दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री ( Home Minister ) अमित शाह ( Amit Shah ) ने सर्वदलीय बैठक ( All Party Meeting ) की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। वहीं सर्वदलीय बैठक के बाद बीजेपी ( BJP ) प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta ) ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक में जोर इसी बात पर दिया गया कि कैसे देश की राजधानी दिल्ली को कोरोना संकट से लड़ने के लिए तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि, हमने निजी अस्पतालों ( Private Hospital ) के चार्ज को फिक्स ( Fix Charge ) करने की मांग की है। इस मामले में एक कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के हालातों के बीच बैठकों का दौर जारी है। दूसरे दिन सर्वदलीय बैठक के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की राशि फिक्स करने की मांग की है।

इसको लेकर एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो आने वाले दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के बाद राजधानी के निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के खर्च की सीमा तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर निजी अस्पतालों के लिए प्राइस कैपिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे दिल्ली के अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा सकते हैं और कैसे अस्पतालों के अलावा भी बेड का इंतजाम किया जा सकता है।

आदेश गुप्ता ने यह जानकारी भी दी है कि अमित शाह सर्वदलीय बैठक में कहा है कि आगामी 20 जून से दिल्ली सरकार रोजाना कोरोना के 18000 टेस्ट करेगी। इससे बीमारी के पहचान के बाद लोगों को इलाज होगा और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

इससे पहले बैठक में पहुंचे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष अपनी राय रखी। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में लॉकडाउन दोबारा लगाए जाने की अटकलों पर भी विराम लगाया । उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगाना कोई समाधान नहीं है। बल्कि इस महामारी से एक दूसरे को सहयोग के साथ लड़ने की जरूरत है।

Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान