राजनीति

पति संग वोट डालने पहुंची प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला- ‘हिंसा का पुरस्कार स्वीकार नहीं’

प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है। प्रियंका ने कहा कि मोदी दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपए पर कोई जवाब नहीं देते।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2019, 2:25 PM IST
loksabha election 2019
पति संग वोट डालने पहुंची प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला- 'हिंसा का पुरस्कार उन्हे स्वीकार'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से बात कर रही प्रियंका गांधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है। उन्होने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से परेशान है। लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस देश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते ही प्रियंका ने कहा कि मोदी दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपए पर कोई जवाब नहीं देते। इसलिए अब जनता वोट के माध्यम से अपना गुस्सा दिखाएगी।

मतदान के दिन बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी की नफरत के सामने हमारे प्यार की होगी जीत

आप के साथ गठबंधन की बात पर प्रियंका ने कहा कि इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं था। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीद से अधिक सीटें लाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव देश और लोकतंत्र के लिए बहुत अहम है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा का पुरस्कार उन्हे स्वीकार नहीं है। वहीं, मतदान करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव विमुद्रीकरण, किसान की समस्याओं, गब्बर सिंह टैक्स और रफाल में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभियान में नफरत का इस्तेमाल किया और हमने प्यार का इस्तेमाल किया और मुझे विश्वास है कि प्यार जीत जाएगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
12 May 2019, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड

Bikaner Pradhan Election: बीकानेर जिले में कांग्रेस के 10 प्रधान बने, यहां आया सबसे चौंकाने वाला परिणाम, देखें कहां से कौन बना प्रधान

परिसीमन पर सियासी घमासान: उद्धव सेना बोली ‘NDA को समर्थन देने वाला गद्दार’, BJP का पलटवार- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ना असली गद्दारी

परिसीमन विधेयक पर शरद पवार की NCP में मतभेद! नताशा आव्हाड ने उठाए सवाल, सुप्रिया सुले ने दिए है समर्थन के संकेत