राजनीति

PM मोदी की मां हीरा बा पर फिल्म डायरेक्टर ने की बेहद शर्मनाक टिप्पणी, ट्विटर पर लगी क्लास

विज्ञापन फिल्में बनाने वाले राम सुब्रमण्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 5:59 PM IST
PM Modi Mother Heera ba

नई दिल्ली। विज्ञापन बनाने वाले डायरेक्टर राम सुब्रमण्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। राम ने इस ट्वीट के साथ हैशटैग मदर्स डे भी लिखा है। यह पहला मामला नहीं है जब राम ने प्रधानमंत्री या उनके परिवार पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पहले एक रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर जूता फेंकने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया था।

...ये है राम का विवादित ट्वीट

राम सुब्रमण्यन ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट 'वॉयस ऑफ राम' से यह ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘यदि नरेंद्र मोदी की मां ने अबॉर्शन पर विचार किया होता तो यह भारत के हर बेटे के लिए बेहतरीन तोहफा होता।' इसके साथ #मदर्सडे का भी इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवादित बयान देने वाला यह डायरेक्टर आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुका है।

ट्विटर यूजर्स ने लगा दी राम की क्लास

ट्विटर यूजर्स ने राम सुब्रमण्यन के इस ट्वीट की जमकर निंदा की। नाराज लोगों ने राम की जबर्दस्त तरीके से क्लास लगा दी। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इस ट्विटर हैंडल से अक्सर प्रधानमंत्री की निंदा की जाती है और विवादास्पद भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। इस संबंध में एक बीजेपी नेता ने पुलिस को शिकायत कर मुकदमा भी दर्ज कराया है।

Published on: