राजनीति

कर्नाटक के घमासान से बीएस येदियुरप्पा के सीएम शपथ तक, देखें 5 बड़ी खबरें एक क्लिक पर

कर्नाटक के घमासान में बीएस येदियुरप्पा के सीएम पद की शपथ से लेकर भाजपा की अगली चुनौती तक, ऐसी ही पांच बड़ी खबरें बस एक क्लिक पर
2 min read
NOH

नई दिल्ली। कर्नाटक के घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने ली सीएम पद की शपथ, आधी रात को सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, आगे क्या है भाजपा की चुनौती...ऐसी ही पांच बड़ी खबरें बस एक क्लिक पर...

1. भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अब उन्हें कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय मिला है। लेकिन 24 घंटे के अंदर उन्हें अपने समर्थन विधायकों की लिस्ट कोर्ट को देनी है. बीजेपी के लिए 112 विधायकों की लिस्ट सौंपना आसान नहीं है. ऐसे में येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना एक बड़ी चुनौती है।

2. उधर...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के घटनाक्रम को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। सुबह ट्वीट कर राहुल गांधी ने कर्नाटक में बीजेपी की ओर से सरकार बनाने की कोशिशों को संविधान का मखौल बताया। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी संविधान का मजाक उड़ा रही है, वो कर्नाटक में बगैर बहुमत के सरकार बनानी चाहती है। इस सुबह, जब बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है, देश लोकतंत्र की हार का मातम मना रहा है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या उसी दिन हो गई थी जब कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठजोड़ किया था।

3. कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस और जेडीएस अपने नवनियुक्त विधायकों को बचाने में लगी हैं। दोनों ही दलों को डर है कि बीजेपी कहीं उनके विधायकों को खरीद न ले इसलिए उन्हें एक अलग रेजॉर्ट में रखा गया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने, कांग्रेस और जेडीएस के उस आरोप को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके विधायकों को बीजेपी ने 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। लेकिन इस बीच जो बड़ी खबर है वो ये है कि कांग्रेस के 4 विधायक लापता हैं. ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

4. येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण से जहां बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को बतौर सीएम बीएस येदियुरप्पा के शपथ लेते ही बीजेपी खेमे में जश्न का दौर शुरू हो गया।कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वहीं इस जश्न के बीज कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए और अपने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे।

5. इससे पहले बुधवार शाम कर्नाटक के राज्‍यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्‍योता भेजा। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरत को देखते हुए सीजेआई दीपक मिश्रा ने तीन जजों की बेंच बनाकर आधी रात को सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खोल दिए। राज 2 बजे से शुरू हुई दलीलें सुबह साढ़े पांच बजे तक चलीं. इसके बाद कोर्ट ने राज्यपाल के फैसले को बरकरार रखते हुए येदियुरप्पा की सीएम शपथ पर रोक नहीं लगाई। हालांकि कोर्ट ने बीजेपी से राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र की मांग की है।

Published on:
17 May 2018 12:32 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला