राजनीति

वायनाड में राहुल गांधी के साथ शख्स ने की अजीब हरकत, वीडियो वायरल

संसदीय क्षेत्र वायनाड की चार दिवसीय यात्रा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी के साथ वहां मौजूद एक शख्स ने कर दी अजीब हरकत
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 2:44 PM IST
v.png

नई दिल्ली। केरल स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की चार दिवसीय यात्रा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक शख्स ने अजीब हरकत कर दी।

दरअसल, राहुल गांधी उस समय अपने समर्थकों के बीच थे और उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक शख्स ने उनको गाल पर किस कर लिया।

इस शख्स ने पहले तो राहुल गांधी से हाथ मिलाया और उसके बाद उनको किस कर लिया।

हालांकि इस घटना से कुछ क्षण के लिए असहज हुए राहुल गांधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। कैमरे में कैद इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इससे पहले राहुल गांधी ने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

यही नहीं राहुल गांधी ने केंद्र से केरल बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हरसंभव मदद करने की अपील भी की।

कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा

आपको बता दें कि वायनाड रवाना होने से पहले जम्मू—कश्मीर को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार के इस रुख का समर्थन किया कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और कहा कि इसमें पाकिस्तान या किसी अन्य देश के हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि मैं कई मुद्दों पर इस सरकार से असहमत हूं। लेकिन, मैं यह पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें पाकिस्तान या किसी भी अन्य देश के हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा है। वहां हिंसा है क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा उकसाया गया और समर्थित किया गया है जिसे दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है।

Published on:
Also Read
View All
निकाय चुनाव से पहले भाजपा का नया प्लान, दिवाली मिलन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेगी पार्टी, जानें पूरा समीकरण

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती