राजनीति

राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

Rahul Gandhi birthday PM मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी राहुल गांधी बुधवार को 49 साल के हो गए हैं पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2019, 3:07 PM IST
Rahul Gandhi birthday
राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।। पीएम मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उनको अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे। आपको बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को 49 साल के हो गए हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद

19 जून 1970 को जन्में राहुल ने कांग्रेस के अध्यक्ष है और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद हैं। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की पारंपरिक सीट अमेठी से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। जन्मदिन के अवसर पर राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी।

यूथ कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी

अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पर जम गए थे। वहीं राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के लोगों का आभार जताया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। राहुल गांधी खुद पार्टी नेताओं से मिलने के लिए मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी के 5 भाषण

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में पौधारोपण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से पार्टी के ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी के 5 भाषणों का एक वीडियो शेयर किया गया है।

Updated on:
19 Jun 2019, 3:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Punjab Election 2027: AAP ने दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, दो सांसदों को भी दिया टिकट

महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार का नया प्लान, संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन