1 अगसत तक Congress General Secretary Priyanka Gandhi को खाली करना होगा अपना Bungalow Delhi के Lodhi Estate स्थित Bungalow को Central Govt ने BJP MP को किया अलॉट पिछले 20 वर्षों से प्रियंका गांधी इस बंगले में रह रही थीं
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव ( Congress General Secretary ) और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ( Priyanaka Gandhi ) वाड्रा से हाल में दिल्ली के लोधी स्टेट ( Lodhi Estate Bunglow ) स्थित बंगले को खाली करने का निर्देश जारी किया गया। इसके बाद हालांकि कांग्रेस ने जमकर केंद्र सरकार ( Central Govt ) पर निशाना साधा। लेकिन कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। इस बीच जो बड़ी खबर सामने आई है वो ये कि केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लोधी स्टेट बंगले को अब बीजेपी सांसद ( BJP MP ) को अलॉट कर दिया है। जी हां अब इस बंगले बीजेपी के सांसद नजर आएंगे।
केंद्र सरकार के केंद्रीय शहरी एंव आवास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। अब इस बंगले को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ( BJP MP Anil Baluni ) को आवंटित किया गया है।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी अब नई दिल्ली लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे। यह सरकारी आवास कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था, जिसे खाली करने का निर्देश जारी हो चुका है।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों प्रियंका गांधी के इस आवास का अलॉटमेंट रद्द कर दिया था। ये निर्देश एक जुलाई को केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय की ओर से जारी किया गया था।
1 अगस्त तक करना होगा खाली
केंद्र सरकार की ओर से प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक इस सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है।
इस वजह से बलूनी को मिला बंगला
अनिल बलूनी को प्रियंका गांधी वाला बंगला अलॉट करने के पीछे केंद्र सरकार की ओर से जो वजह बताई गई है उसके मुताबिक बलूनी को मेडिकल ग्राउंड पर यह सरकारी आवास आवंटित किया गया है।
बलूनी को सितंबर 2019 से कैंसर से ग्रस्त होने पर मुंबई में लंबे समय अपना उपचार कराना पड़ा। इस वर्ष फरवरी में दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड को स्वास्थ्य कारणों से बदलने की मांग की थी। बलूनी के अनुरोध के आधार पर खाली होने वाले बंगलों की सूची में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित कर दिया गया है।
20 वर्षों से इस बंगले में रह रही थीं प्रियंका
दरअसल प्रियंका गांधी को वर्ष 2000 में एसपीजी सुरक्षा के कारण सरकारी आवास आवंटित किया गया था। जिसके बाद से पिछले दो दशक यानी 20 वर्षों से प्रियंका लोधी एस्टेट स्थित इस सरकारी बंगले में रहती हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी लखनऊ में शिफ्ट हो सकती हैं।