इस वजह से कैप्टन से नाराज सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग का पदभार कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से लिए जाने के बाद से ही वो नाराज हैं। इसके बाद ही सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा भी दिया था। ऐसे में क्या सिद्धू एक बार फिर से पंजाब सरकार में बिजली मंत्री बनने को तैयार होंगे या नहीं, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।