राजनीति

Vikas Dubey मामले में Priyanka Gandhi ने UP Government को घेरा, उठाई CBI जांच की मांग

Vikas Dubey की Ujjain में गिरफ्तारी के बाद Congress ने Yogi Government पर दांव चला प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गुरुवार को पूरे मामले की CBI जांच की मांग की
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2020, 11:25 PM IST
Vikas Dubey मामले में Priyanka Gandhi ने UP Government को घेरा, उठाई CBI जांच की मांग
Vikas Dubey मामले में Priyanka Gandhi ने UP Government को घेरा, उठाई CBI जांच की मांग

नई दिल्ली। कुख्यात अपराधी विकास दुबे ( Vikas Dubey ) की उज्जैन ( Ujjain ) में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ( Congress ) ने योगी सरकार ( Yogi Government ) पर दांव चला है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गुरुवार को पूरे मामले की सीबीआई जांच ( CBI investigation ) की मांग की। प्रियंका ने कहा कि अपराधी और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों के बीच सांठगांठ की बात उजागर हो चुकी है, ऐसे में CBI द्वारा जांच बेहद जरूरी है। अपने ट्वीटों में प्रियंका ( Priyanka Gandhi ) ने कहा कि कानपुर ( Kanpur ) में जघन्य हत्याओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को जितनी तत्परता दिखानी चाहिए, नहीं दिखाई। इससे साबित होता है कि सरकार पूरी तरह विफल है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अलर्ट के बावजूद वह उज्जैन पहुंच गया। यह सुरक्षा तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है और यह भी कि अनदेखी की गई। प्रियंका ने आगे लिखा कि तीन महीने पुराने पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और कुख्यात अपराधियों की सूची में विकास का नाम न होने से पता चलता है कि उसका संपर्क दूर तक था। पुलिस के मुताबिक, विकास दुबे सुबह लगभग 8 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा और उसके बाद उसने वहां के सुरक्षाकर्मियों को अपनी पहचान के बारे में सूचना दी और पुलिस को सूचित करने को कहा।

कानपुर में घात लगाकर 8 पुलिस जवानों की हत्या के बाद दुबे लगभग एक हफ्ते से एक राज्य से दूसरे राज्य घूम रहा था। पुलिस उसे हरियाणा, दिल्ली और भारत-नेपाल सीमा तक पर तलाश रही थी। इस बीच एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें विकास दुबे मंदिर परिसर में एक सोफे पर आराम से बैठा नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आधिकरिक तौर पर विकास की

गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस बीच, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गैंगस्टर की गिरफ्तारी का श्रेय लेने का प्रयास किया।

Updated on:
9 Jul 2020, 11:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान