उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट कर नरोत्तम मिश्रा और कानपुर के कनेक्शन को दिखाया। ट्वीट में कहा गया कि, चुनाव में नरोत्तम मिश्रा कानपुर के प्रभारी थे और अब वो उज्जैन के प्रभारी हैं। बता दें कि, नरोत्तम मिश्रा ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हैं। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट में कहा कि, आप Chronology से जुड़े कुछ तथ्य समझिए, विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हुआ, नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री है, नरोत्तम मिश्रा उज्जैन के प्रभारी मंत्री है, नरोत्तम मिश्रा कानपुर चुनाव में प्रभारी थे, विकास दुबे कानपुर का रहने वाला है।