
गैंगस्टर की लव स्टोरी : दोस्त की बहन के साथ भागकर की थी विकास दुबे ने शादी, सास-ससुर तान दी थी पिस्टल
शहडोल/ जिस गैंगस्टर की तलाश में भारत की हर खूफिय एजेंसियां और पुलिस लगी हूई है। वो आतंकवादी गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में गिरफ्तार हुआ है। यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुआ है, सिर्फ यही इसका कनेक्शन नहीं है। एमपी के शहडोल में विकास दुबे का ससुराल है। जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे ने अपने बचपन के सबसे करीबी दोस्त की बहन के साथ भागकर शादी की थी। यही नहीं, लड़की के माता पिता इसके खिलाफ हुए तो, विकास ने लड़की की मां यानी अब उसकी सास की कनपटी पर बंदूक रखकर वहां से फरार हो गए थे।
पढ़ें ये खास खबर- कुख्यात गैंगस्टर खुद बोला...मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला...
गन प्वाइंट पर की थी प्रेमिका से शादी
बता दें कि, मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी के रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। हालांकि, शादी के बाद से लेकर अब तक रिचा ही विकास के गैरकानूनी कामों को संभाल रही थी। 2 जुलाई को 8 पुलिसवालों को हत्या के बाद से रिचा भी विकास दुबे के साथ फरार हुई थी। विकास की गिरफ्तारी के बाद संभव है कि, जल्द ही रिचा के बारे में भी कोई सुराग मिल जाएगा। विकास की तलाश में 5 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को यूपी एसटीएफ की टीम विकास की ससुराल भी पहुंची था। यहां से पुलिस ने विकास के साले ज्ञानेंद्र निगम उर्फ राजू और भतीजे आदर्श को उठाया था।
विकास की बुआ के घर आती थी रिचा
विकास दुबे कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था। पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा को उसके पापा प्यार से सोनू पुकारते थे। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती की। ये दोस्ती इतनी मजबूत हुई कि, विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र उसका साथी होता था। अब विकास रिचा के घर आने-जाने भी लगा था। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार हो गया। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया।
रिचा को भगाकर ले गया था विकास
इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास को भी घर आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली। कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी। इधर, रिचा का भाई विकास का राइट हैंड बनकर काम करने लगा। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हो गए।
25 साल पहले दोस्त था विकास बहन से शादी के बाद नहीं कोई रिश्ते
शहडोल से पकड़े गए विकास के साले ज्ञानेंद्र ने भी पुलिस पूछताछ में बताया था कि, वो और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका नाम विकास के साथ जुड़ने के बाद वो कानपुर से बुढ़ार आ गया और यहीं से अपना कारोबार करता है। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी। इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि, वो 10-15 साल से तो विकास से मिला भी नहीं। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वो दोबारा उसे हासिल कर सका है।
Published on:
09 Jul 2020 11:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
