उज्जैन. गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर में घुसने से पहले ही गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जा रही थी, तो वह रास्तेभर चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को यह बताता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुरवाला। इससे लगता है कि उसके मन में कितना खौफ है, और वह कितना डरा हुआ है कि कहीं उसका एनकाउंटर न हो जाए। इसीलिए वह यह बता देना चाहता था कि मैं विकास दुबे हूं, और अब पुलिस ने पकड़ लिया है।