गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट जारी किया, जिसके जरिये उन्होंने कहा कि, 'मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी अदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।' एक अन्य ट्वीट में सीएम ने उज्जैन पुलिस को इस बड़ी गिरफ्तारी के उपलक्ष्य में बधाई भी दी। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।' सीएम के इस ट्वीट के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि, मध्य प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले करने का आदेश जारी कर दिया है। अब इसकी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।