राजनीति

प्याज की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी का तंज- मोदी सरकार की नीतियों को ठहराया दोषी

प्याज की कीमतों को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला

2 min read

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला।

कांग्रेस महासचिव ने वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए लिखा कि वित्तमंत्री जी ये जान कर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं देश की वित्तमंत्री हैं। प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे हैं तो आपको हल निकालना होगा। जब किसान ने बंपर प्याज उगाई तो आपने उन्हें 2 रुपए, 8 रुपए किलो दाम दिया....बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर।

प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार की इन खराब नीतियों के चलते की बुवाई का रकबा घट गया।

आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसू रुला रहा है।

किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीदे। बस बिचौलियों की चाँदी है। ये आपकी नीति का दिवालियापन है।

आपको बता दें कि प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सड़क से संसद तक कोहराम मचा हुआ है। बावजूद इसके सरकार आसमान छू रहे प्याज के दामों के आगे बेबस नजर आ रही है।

कई शहरों में तो प्याज 150 रुपये किलो तक भी बिक रहा है। ऐसे में लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक किलो प्याज लेने वाले लोग अब 100 ग्राम प्याज खरीदकर ही काम चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें

उन्नाव कांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप

Updated on:
11 Dec 2019 12:21 pm
Published on:
11 Dec 2019 12:18 pm
Also Read
View All