21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी

उन्नाव कांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप

उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहा पर सांकेतिक धरना दिया...

Google source verification

उन्नाव . उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहा पर सांकेतिक धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि आज के युग में किसी बेटी को जिंदा जला दिए जाने की घटना बेहद निंदनीय है। बेटियों की सुरक्षा के लिए अखिलेश यादव ने 1090 बनाया था उसको भी यह सरकार निष्क्रिय किए हुए है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा सी गयी है। वहीं ज्ञापन लेने आये बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा गया है। जिसे राज्यपाल तक पहुंचा दिया जाएगा।