राजनीति

CAA पर कपिल सिब्बल के बयान पर बोले सलमान खुर्शीद- स्थिति सस्पिशियस

CAA पर राज्सभा सांसद कपिल सिब्बल की टिप्पणी ने कांग्रेस में हलचल मचा दी सलमान खुर्शीद ने सिब्बल के CAA पर बयान की संवैधानिक स्थिति को संदेहास्पद बताया
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 3:55 PM IST
3.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर राज्सभा सांसद कपिल सिब्बल ( MP Kapil Sibal ) की टिप्पणी ने कांग्रेस ( Congress ) में हलचल मचा दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ( Salman Khurshid ) ने कपिल सिब्बल के सीएए पर दिए बयान की संवैधानिक स्थिति को संदेहास्पद बताया है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं होता तो यह कानून की किताब में बना रहेगा। ऐसे में इस कानून को सभी को मानना होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकारों की नागरिकता कानून पर अलग-अलग राय है। ऐसे में राज्य सरकारों को अभी सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा थ कि अगर सीएए पारित हो गया तो राज्य सरकार इसको लागू करने में आनाकानी नहीं कर सकती।

शनिवार को यह बात केरल लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रहे सिब्बल ने कहा कि इस स्थिति में सीएए को लागू करने से इनकार करना असंवैधानिकता के दायरे में आएगा।

यही नहीं इस कांग्रेस नेता ने इस दौरान केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल के राज्यपाल को संविधान की कोई जानकारी नहीं है।

Updated on:
19 Jan 2020, 3:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल