राजनीति

West Bengal में BJP का बड़ा फेरबदल, सुभाष चंद्र बोस के पोते को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया

West Bengal भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है Netaji Subhash Chandra Bose के पोते चंद्र कुमार बोस को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 9:11 PM IST
iiiii.jpg

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West bengal ) में 2021 के विधानसभा चुनाव ( Assembly elections ) से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है।

आधे दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं को हटाते हुए नए नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सेक्रेटरी बनाया गया है।

पिछले साल केंद्र सरकार ( Central Goverment ) के नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( Netaji Subhash Chandra Bose ) के पोते चंद्र कुमार बोस ( Chandra Kumar Bose ) को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

माना जा रहा है कि पार्टी विरोधी स्टैंड के कारण उनसे जिम्मेदारी छीनी गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल ( Actress Agnimitra Paul ) को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

जिसमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह, बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार, देबाशीश मित्र, राजकमल पाठक, रितेश तिवारी प्रमुख हैं।

रितेश तिवारी अभी तक प्रदेश सेक्रेटरी के तौर पर कार्य कर रहे थे। इस प्रकार पार्टी ने उन्हें प्रमोशन देकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

पार्टी ने कुल पांच नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया है। जिसमें पुरुलिया लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी, रथिन बसु, संजय सिंह, सयांतन बसु हैं।

दस नेताओं को प्रदेश सचिव ( सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें विधायक सब्यसाची दत्ता, तुषार मुखर्जी, अरुण हल्दर, दीपांजन गुहा, विवेक सोनकर आदि शामिल हैं।

सांसद सौमित्र खान को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह बॉलीवुड की अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और सांसद खगेन मुर्मू को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Updated on:
1 Jun 2020, 9:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए