प्रतापगढ़

CM Bhajanlal Sharma: देसी अवतार, बच्चों से मिले, किसानों संग की चर्चा, चौपाल लगाकर महिलाओं से किया सीधा संवाद

CM Bhajanlal Sharma Pratapgarh Visit: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा जन उत्साह और पारंपरिक रंग में सराबोर नजर आया। गेर नृत्य से स्वागत के बीच मुख्यमंत्री ने चौपाल में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2026, 1:59 PM IST
CM Bhajanlal Sharma Pratapgarh Visit
गेर नृत्य में शामिल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

प्रतापगढ़। जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा जन उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से किया। सीएम हेलीपैड से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां आयोजित ग्राम विकास चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं पहले से मौजूद थीं।

यह वीडियो भी देखें

मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आदिवासी परंपरा के तहत गेर नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री स्वयं भी इस पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए और स्थानीय संस्कृति के प्रति अपनापन दिखाया। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।

मंच से कुर्सियां हटाकर खाट लगाई गई

चौपाल कार्यक्रम को पारंपरिक स्वरूप देने के लिए मंच से कुर्सियां हटाकर खाट लगाई गई, जिससे ग्रामीण परिवेश की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे आमजन और किसानों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। मुख्यमंत्री बंबोरी में एक किसान के घर रात्रि विश्राम किया।

खाट पर बैठकर संवाद करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान चौपाल में ग्रामीणों, किसानों और विशेष रूप से महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से जोड़ा। इस दौरान उन्होंने राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं (दीदियों) से सीधा संवाद भी किया और उनके अनुभव सुने।

मुख्यमंत्री ने राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं से हाथ उठाकर उनकी भागीदारी जानी और लखपति दीदी बनी महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने मीनू दास नामक एक राजीविका महिला को मंच पर बुलाकर उनसे संवाद किया और उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

स्वच्छता, उज्ज्वला योजना, पेयजल का किया जिक्र

इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए बताया कि पहले महिलाएं लकड़ी और कंडों से चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे धुएं के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। अब गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को इस समस्या से राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गांवों में महिलाओं को खुले में शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौचालय निर्माण के माध्यम से महिलाओं को सम्मान देने का ऐतिहासिक कार्य किया।

छतों पर भी पुलिस तैनात

यहां आयोजन स्थल पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। विद्यालय के आसपास के घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। खासतौर पर महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस दौरान सांसद सीपी जोशी, मंत्री मंजू बाघमार, मंत्री गौतम दक, मंत्री हेमंत मीणा, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला अध्यक्ष महावीरसिंह कृष्णावत, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Updated on:
7 May 2026, 1:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं