प्रयागराज

AC कमरे में बैठकर फर्जी पोस्ट करने वाले अखिलेश यादव का PDA गरीबों का विरोधी- केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya : प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उनके PDA को 'फर्जी और गरीब विरोधी' बताया। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अखिलेश के तंज का ओपी राजभर ने भी भोजपुरी अंदाज़ में करारा जवाब दिया है।

2 min read
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, PC- ANI

प्रयागराज : यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय प्रयागराज के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने सबसे पहले सपा को आड़े हाथों में लिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काम सिर्फ AC कमरे में बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। उनका पीडीए फर्जी, जातिवादी और गरीब विरोधी है।

ये भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में बलिया पहुंची पुलिस, मां और भाई से पूछताछ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा 'अखिलेश यादव अक्सर अपने अधिकार की सीमाएं लांघ जाते हैं। मंत्रिपरिषद में किसे शामिल किया जाएगा और किस विभाग की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, यह तय करना पूरी तरह से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अखिलेश यादव एयर-कंडीशन्ड कमरे में बैठकर ट्वीट करना जारी रख सकते हैं…'

उन्होंने आगे कहा, सपा की साइकिल को हाथ लगाते ही स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगा, अपराध और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश अब ईंधन की बचत करने लगा है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या घटा दी है। भाजपा ही देश का भविष्य है। यह बात पश्चिम बंगाल, असम और बिहार के चुनाव परिणामों में साफ-साफ साबित हो चुकी है।

मंत्रिपरिषद वाले बयान पर ओपी राजभर ने किया था पलटवार

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी और भोजपुरी दोनों में पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
राजभर ने लिखा कि मैं 'अखिलेश अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशानी में है। यही वजह है कि मैं भी अपके दुख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था। लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की 'गमी' के बीच भी राजनीति सूझ रही है, दूसरों के घरों में क्या चल रहा है इसकी आपको ज्यादा चिंता है। लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है।'

क्या था पूरा मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत अखिलेश यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। यूपी में नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद भी विभागों का बंटवारा न होने पर अखिलेश ने तंज कसा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या मंत्रियों के नाम की तरह अब उनके विभागों की 'पर्ची' भी दिल्ली (ऊपर) से ही आएगी?

ये भी पढ़ें

‘हम सब एक हैं…मुझसे राजनीति की बात मत करिए’, जब प्रतीक यादव ने दिया था यह बयान
Published on:
17 May 2026 10:26 am
Also Read
View All