प्रयागराज

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में ‘खान सर’ की कोचिंग सील, मानकों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

Khan Global Classes Sealed in Prayagraj: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हृदयविदारक घटना के बाद शासन-प्रशासन एक्टिव हो गया है। लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन ने प्रसिद्ध खान सर (Khan Sir) की कोचिंग को सील कर दिया है।
2 min read
Khan Sir Coaching Centre Sealed
प्रयागराज में 'खान सर' की कोचिंग सील (फोटो- पत्रिका)

Khan Sir Coaching Centre Sealed: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद शासन-प्रशासन एक्टिव हो गया है। लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और अन्य जरूरी मानकों की जांच-पड़ताल की जा रही है। अग्निकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध 'खान सर' की कोचिंग को सील कर दिया गया है। तय मानकों का पालन नहीं करने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया है।

खान सर की कोचिंग सील, स्टूडेंट्स को बाहर निकाला

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज के निर्देश पर जोन संख्या-1 के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। सीलिंग से पहले कोचिंग संस्थान में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार्यालय बंद कराकर परिसर को खाली कराया गया, जिसके बाद बिल्डिंग के संबंधित हिस्से को सील कर दिया गया है।

संस्थान के बाहर नोटिस चस्पा

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कोचिंग संस्थान को सील करने के बाग एक नोटिस भी चस्पा किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग का संचालन शुरू करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PDA के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि खान ग्लोबल क्लासेज जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसका नक्शा व्यावसायिक उपयोग के लिए स्वीकृत है। हालांकि, कोचिंग संस्थान का संचालन सामुदायिक सुविधा की श्रेणी में आता है। भवन के लिए सामुदायिक सुविधा भू-उपयोग की स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।

पूरे शहर में चल रहा अभियान

लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे प्रयागराज शहर में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों में जांच-पड़ताल की है। PDA की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।

हादसे में मरने वाले 15 लोगों के नाम

अग्निकांड में मारे गए लोगों की पहचान की पुष्टि करते हुए प्रशासन ने मृतकों की सूची सार्वजनिक की है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुष्ण, सुरभमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, मनीष, अब्दुल रहमान, सूरज भाट, भानुजान, जॉयनील चक्रवर्ती, मोहम्मद उमार और सुमैया शामिल हैं।

Updated on:
23 Jun 2026 08:36 pm
Published on:
23 Jun 2026 08:01 pm
Also Read
View All
‘रातों-रात पुलिस ने उठाया, फटे सिर के साथ 12 घंटे थाने में रहे छात्र’; राहुल गांधी के सामने छलका PUSU उपाध्यक्ष का दर्द

प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- अमेरिका-चीन सब पीछे, 40 करोड़ युवा हैं देश की असली ताकत, लेकिन बंद हैं रोजगार के दरवाजे

पिता अतीक के बगल में दफनाया गया अबान, छोटे भाई के जनाजे में फूट-फूटकर रोए उमर और अली

UP Politics: 2027 से पहले सपा का पोस्टर वार, ‘गायब है’ के जरिए BJP सरकार पर हमला; लिखा- गाड़ी नहीं, अब सरकार पलटने का समय

Parveen Qureshi: कौन हैं परवीन कुरैशी? अतीक के बेटे अबान का शव इस महिला के घर रखा गया, आखिरी यात्रा से पहले फिर चर्चा में आया नाम