
लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत (फोटो- पत्रिका)
Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इस कमर्शियल बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर, पेट शॉप क्लीनिक और आर्ट प्रोडक्शन का ऑफिस था। बिल्डिंग में लगी भीषण आग में जलकर जान गंवाने वाले छात्र आदित्य की मां का दर्द छलका है।
कोचिंग सेंटर हादसे में छात्र आदित्य की भी मौत हो गई है। आदित्य की मौत के बाद उसकी मां का दर्द छलका है। आदित्य की मां ने भावुक मन से कहा- 1 से 2 बजे के बीच में उसका लंच होता था। पता नहीं वह क्यों 10 मिनट पहले लंच करने पहुंच गया? जब वहां आग लगी तो 2 बजने में 10 मिनट कम थे। अगर वह (आदित्य) 10 मिनट पहले लंच करने नहीं गया होता तो शायद बच जाता। आदित्य की मां ने बताया कि उनका बेटा उसी बिल्डिंग में एनिमेशन का काम करता था।
कोचिंग सेंटर हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।अमित शाह ने हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने KGMU पहुंच कर घायलों से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। रक्षा मंत्री ने कहा- जो घटना है, वो बहुत ही दुखद है और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं स्वयं मौके पर गया था, जहां पर ये घटना घटित हुई है।
घायलों का उचित तरीके से ट्रीटमेंट चल रहा है। यहां 2-3 मरीज बचे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं भी कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जहां रिस्पांसिबिलिटी फिक्स करने की जरुरत होगी तो रिस्पांसिबिलिटी भी फिक्स करेंगे। पूरी तरह से जांच होने के बाद ही किसी तथ्य पर पहुंच पाएंगे। रक्षा मंत्री ने KJMU के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ की बैठक भी है। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
Updated on:
23 Jun 2026 12:10 am
Published on:
22 Jun 2026 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
