रायगढ़

CG News: प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन, मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

CG News: अविभाजित मध्यप्रदेश के तात्कालिक रायगढ़ जिले (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) की प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2025

CG News: प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। X में शोक जताते हुए सीएम ने कहा, अविभाजित मध्यप्रदेश अंतर्गत तात्कालिक रायगढ़ जिले की (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) प्रथम महिला सरपंच, कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

कुमुदिनी पंडा ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Updated on:
17 Mar 2025 01:32 pm
Published on:
17 Mar 2025 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर