रायगढ़

धान खरीदी केंद्रों में नई भर्ती को लेकर बवाल! शासन ने होल्ड किया प्लेसमेंट एजेंसी का आदेश

Operator Recruitment: 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से पहले शासन ने धान खरीदी केंद्रों में नई भर्ती के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को कार्यादेश जारी किया था।

2 min read
Oct 25, 2025
Operator Recruitment (Photo source- Patrika)

Operator Recruitment: 15 नवंबर से धान खरीदी होना है। ऐसी स्थिति में शासन ने धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ ऑपरेटरों को हटाकर नई भर्ती के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जिसको लेकर ऑपरेटरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन के बाद शासन ने उक्त कार्यादेश को होल्ड करते हुए पुरानी व्यवस्था पर ही खरीदी करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में उक्त बातें स्पष्ट की गई।

ये भी पढ़ें

CG Cabinet Decision: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा! 3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से होगी धान खरीदी

Operator Recruitment: इस वजह से नहीं हो पाई ऑपरेटरों की भर्ती

धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक और ऑपरेटर दोनों महत्वपूर्ण पद होता है, पिछले लंबे समय से पदस्थ ऑपरेटर को बदलने के उद्देश्य से शासन ने चार प्लेसमेंट एजेंसी को ऑपरेटरों की भर्ती करने के लिए कार्य आदेश जारी किया था। जिसमें रायगढ़ जिले के 105 खरीदी केंद्रों के लिए ऑपरेटर भर्ती होना था। इसकी भनक लगते हुए पुराने ऑपरेटरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसके बाद इस कार्य आदेश को लेकर जिला स्तर पर भी असमंजस की स्थिति बनी रही जिसके कारण ऑपरेटरों की भर्ती नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में धान खरीदी को लेकर शुक्रवार को शासन के निर्देश पर एक बैठक हुई। उक्त बैठक में धान खरीदी से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही साथ यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कुछ समय तक अभी पुराने ऑपरेटर से कार्य लेना है।

तीन ऑपरेटर हो जाएंगे बाहर

शासन के निर्देश पर यह भी स्प्ष्ट कर दिया गया है कि धान खरीदी केंद्र में पदस्थ जिन ऑपरेटरों के खिलाफ पूर्व में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुका है, ऐसे ऑपरेटर से कार्य नहीं लेना है। जिले में तमनार, नावापारा सहित तीन केंद्रों के ऑपरेटरों पर एफआईआर दर्ज हैं। जहां के लिए अब नए ऑपरेटर की व्यवस्था का जिमा सहकारिता विभाग का रहेगा।

किया जाएगा फेरबदल

Operator Recruitment: ऑपरेटरों की नई भर्ती तो होल्ड हो गई, लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील धान खरीदी केंद्रों के ऑपरेटरों का फेरबदल किया जाएगा। जिले में ऐसे केंद्रों की संया करीब २२ बताई जा रही है। यहां के ऑपरेटरों में फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान

Updated on:
25 Oct 2025 05:43 pm
Published on:
25 Oct 2025 05:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर