रायपुर

15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ को मिल सकती हैं नई सौगातें, CM साय की घोषणाओं पर टिकीं सबकी निगाहें

CM Sai Independence Day Address: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबोधन में कमिश्नरेट प्रणाली, AI, रोजगार और विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है।
2 min read
Aug 14, 2026
Independence Day 2026
Independence Day 2026: कमिश्नरेट प्रणाली के विस्तार पर नजर(photo-patrika)

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान उनके संबोधन पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने भाषण में सरकार के आगामी विजन के साथ कई नई योजनाओं और महत्वपूर्ण घोषणाओं का ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि रायपुर के बाद बिलासपुर या दुर्ग में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने तथा राजधानी में इसके विस्तार को लेकर भी घोषणा हो सकती है। इसके अलावा युवाओं, रोजगार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फैसलों की भी उम्मीद जताई जा रही है।

CM Vishnu Deo Sai Speech: कमिश्नरेट प्रणाली के विस्तार पर नजर

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायपुर के बाद बिलासपुर या दुर्ग में कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही रायपुर कमिश्नरेट के विस्तार को लेकर भी घोषणा होने की चर्चाएं हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

AI मिशन और युवाओं के लिए नई पहल संभव

राज्य सरकार हाल ही में छत्तीसगढ़ AI मिशन की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मंच से युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल स्किल, स्टार्टअप और रोजगार से जुड़ी नई योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। जिला स्तर पर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार को जोड़ने वाली पहल पर भी सरकार का फोकस रहने की संभावना है।

बस्तर और सरगुजा के विकास को मिल सकती है रफ्तार

छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। ऐसे में बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए विशेष योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा होने की उम्मीद है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बस्तर के लिए विशेष पैकेज की मांग भी की थी।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर रहेगा फोकस

सरकार के प्रमुख एजेंडे में कृषि और ग्रामीण विकास शामिल हैं। ऐसे में किसानों के लिए सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण, जैविक खेती, ग्रामीण रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। गांवों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर भी सरकार जोर दे सकती है।

रोजगार और कौशल विकास को मिल सकता है बढ़ावा

प्रदेश की बड़ी युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नए रोजगार अवसर, स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। यदि जिला स्तर पर रोजगार और प्रशिक्षण को जोड़ने वाली नई योजना लागू होती है तो इसका सीधा लाभ युवाओं को मिलेगा।

सीएम के संबोधन पर पूरे प्रदेश की नजर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबोधन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार विकास, रोजगार, सुरक्षा और तकनीक से जुड़े नए विजन के साथ प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेगी।

Updated on:
14 Aug 2026 12:57 pm
Published on:
14 Aug 2026 12:55 pm