रायपुर

प्रेमी निकला हत्यारा, पहले पत्थर से बच्चे और मां सिर कुचला फिर पेट्रोल छिडक लगा दी थी आग

पुलिस ने अब इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हिला और बच्चे की हत्या कर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वेदप्रकाश साहू है।
2 min read
Dec 03, 2019
raipur_dead_body.jpg

रायपुर. माना इलाके में एक महिला और उसकी करीब की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को जला दिया गया। घटना शनिवार-सोमवार की मध्यरात्रि की है। पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

धरमपुर रोड से लगे ग्राम नकटी में बंद पड़ी राइस मिल के पास झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। उसके बगल में उसकी बेटी का भी शव पड़ा मिला। किसी ने मां- बेटी की हत्या कर लाश में आग लगा दी थी। महिला के शरीर का निचला हिस्सा जल गया था और बच्ची 70 फीसदी जली थी। दोनों के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

पुलिस ने अब इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हिला और बच्चे की हत्या कर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वेदप्रकाश साहू है।

वहीं मृतका की पहचान बलौदाबाजार की रहने वाली निशा साहू के रूप में हुई है। निशा पिछले दो-तीन साल से पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान वेदप्रकाश साहू से उसे प्यार गया। उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाया था। महिला अपने प्रेमी से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी।

आरोपी वेदप्रकाश साहू ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे मिलने के बहाने बुलाया और घटनास्थल पर ले जाकर पहले बच्चे को और फिर बाद में महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया और गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर उन दोनों को जला दिया था।

Updated on:
04 Dec 2019 03:04 pm
Published on:
03 Dec 2019 09:07 pm