रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा बयान! कहा- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

BIG BREAKING: चक्रवात अकवान से फसल नुकसान की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को मुआवजे का भरोसा दिलाया है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे के बाद नियमानुसार राहत दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 2:04 PM IST
CG News
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा बयान!(photo-patrika canva create)

Cyclone Akvan in Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा और नुकसान के आधार पर फसल बीमा व मुआवजा संबंधी प्रावधानों के तहत सहायता दी जाएगी।

CM Vishnu Deo Sai Statement: फसल नुकसान का आकलन करेंगे कलेक्टर

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात के कारण फसलों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलेगी, वहां सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फसल बीमा और मुआवजा के तहत मिलेगी राहत

सीएम साय ने कहा कि यदि चक्रवात के कारण किसानों की फसल खराब होती है तो उन्हें फसल बीमा और मुआवजा संबंधी प्रावधानों के तहत सहायता दी जाएगी। सरकार प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

पहले भी नुकसान पर किसानों को दी गई थी सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचा था। उस समय सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कराया था और किसानों को सहायता उपलब्ध कराई थी। इस बार भी नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार राहत दी जाएगी।

किसानों को चिंता नहीं करने की अपील

चक्रवात के संभावित असर और बारिश के चलते किसानों में फसल नुकसान को लेकर चिंता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि नुकसान की स्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। प्रशासन को सर्वे और आकलन के लिए निर्देशित किया गया है।

Updated on:
20 Nov 2026, 2:04 PM IST
Published on: