रायपुर

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी! HSRP के लिए इस वेबसाइट पर करें आवेदन, रहें Alert…

HSRP Number Plate: रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 10:28 AM IST
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी! HSRP के लिए इस वेबसाइट पर करें आवेदन, रहें Alert...

HSRP Number Plate Scam: छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। नंबर प्लेट बनाने के साथ ही होम डिलिवरी करने का झांसा देकर वाहन चालकों से ठगी कर रहे है। छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टेक्नीकल कंसल्टेंसी (सिटकॉन) के पूर्व राज्य प्रमुख प्रसन्न निमोणकर द्वारा पिछले दिनों एचएसआरपी लगाने गूगल सर्च कर करने पर एक पोर्टल की साइट खुली।

ऑनलाइन पत्र मिलने पर स्वयं का नाम-पता आधार नंबर, लाइसेंस, पंजीकृत मोबाइल नंबर, आरसी नंबर, इंजन-चेसिस नंबर सहित 950 रुपए जमा किए। आवेदन सबमिट करने के सप्ताहभर बाद भी प्रतिसाद नहीं मिला। दोबारा ऑनलाइन पंजीयन के चेक करने पर पता चला कि ऑनलाइन फीस किसी मोहम्मद शौकत खान के खाते में जमा हुई है।

HSRP Number Plate: इसमें करें आवेदन..

एचएसआरपी लगाने परिवहन विभाग की वेबसाइट https;// cgtransport. gov. in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। मोबाइल नंबर वाहन पोर्टल में अपडेट नहीं होने पर 7869745862, 8871422065, 9752765562, 7898779462, 9752787162 एवं 8982812162 में किसी भी एक मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक वॉट्सऐप के माध्यम से आवेदन करें।

इसमें पंजीकृत वाहन स्वामी का स्वसत्यापित आधार कार्ड में स्वयं का मोबाइल नंबर लिखकर एवं वाहन क्रमांक लिखकर वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में भेजे। पीडीएफ फाइल भेजने पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, रायपुर द्वारा मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ ही संबंधित आवेदनकर्ता को वॉट्सऐप पर सूचना दी जाएगी।

Updated on:
26 Apr 2025, 10:28 AM IST
Published on: