टीकमगढ़. आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई काम नहीं होता है, इसकी अनिवार्यता के चलते आधार सेंटरो पर बायोमेट्रिक अपडेट डेमोग्राफि क नया आधार को लेकर भीड़ लगी रहती है, जहां अपडेट के नाम पर संचालकों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली की जा रही है। रुपए लेने की रसीद तक नहीं दे रहे है। यही हाल टीकमगढ़ के आधार केंद्रों पर हो रहा है। जबकि यह जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहे है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। जिसको लेकर आमजन लुट रहे है।
जिला के साथ विकासखंड स्तर पर आधार केंद्र संचालित किए जा रहे है। इस केंद्रों पर आधार कार्ड का अपडेट, जन्म तिथि, नाम, जाति के साथ अन्य प्रकार की गलतियों को सुधारा जा रहा है। जिसके नाम पर जिम्मेदारों द्वारा आमजनों से रुपए वसूले जा रहे है। पत्रिका की टीम ने आमजन बनकर आधार कार्ड अपडेट कराने केंद्र पहुंचे। आधार सुधार के नाम पर लिए गए रुपए का खुलासा पत्रिका की टीम ने स्टिंग के दौरान किया है। पूरी प्रक्रिया के बाद फोटो निकाली उसके बाद केंद्र संचालक हरकत में आया और भागने की कोशिश करने लगा।