रायपुर

Ganeshotsav 2024: गणेशोत्सव पर डीजे बजाने वालों की खैर नहीं! जिला प्रशासन ने दी चेतावनी, जानें क्या कहा..?

Ganeshotsav 2024: त्योहारी सीजन में अब डीजे बजाने वालों की खैर नहीं होगी। कलेक्टर ने कहा डीजे वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी। फिर भी बात नहीं मानी तो दोबारा डीजे बजाने पर जब्ती कर ली जाएगी।

2 min read
Sep 05, 2024

धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में अधिक आवाज में डीजे बजने का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके चलते गणोशोत्सव में डीजे बजाने वालों की जिला प्रशासन ने बैठक ली। डीजे संचालकों को चेतावनी दी गई कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाएंगे। आवाज भी 55 डेसीबल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक आवाज होने पर कार्रवाई की जाएगी।

डीजे बजाते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पहले चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के डीजे जब्त किए जाएंगे। बुधवार को अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने डीजे संचालकों की बैठक ली। (Ganeshotsav 2024) इस दौरान उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार नियम विरूद्ध तरीके से डीजे बजाते पकड़े जाने पर डीजे सामाग्री को जब्त किया जाएगा।

डीजे लगाने पर जान का खतरा

आवासीय क्षेत्रों में 55 डेसीबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी का स्वरूप बदलकर डीजे लगाने और बड़ी गाड़ी में डीजे लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अधिक आवाज में डीजे बजाने से बुजुर्गों, बीमार और बच्चों के हार्ट में बुरा असर पड़ता है। हार्ट बीट बढ़ जाती है। इससे कई बार उनकी हालत बिगड़ जाती है। कई बार जान का खतरा भी रहता है।

हाईकोर्ट कई बार लगा चुका है फटकार

हाईकोर्ट ने डीजे के इस्तेमाल रोकने और बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। (Ganeshotsav 2024) इसका पालन नहीं कराने पर कई बार अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है। उन्हें फटकार भी लगाई गई है।

यहां देखें अन्य खबरें..

CM साय इस दिन लेंगे अधिकारियों की क्लास

राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रदेश के सभी एसपी और कलेक्टरों की क्लास लगने वाली है। सीएम साय 12 और 13 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में यात्रियों को फिर झटका!

त्योहारी सीजन में रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों की परेशान बढ़ गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Published on:
05 Sept 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर