रायपुर

केन्द्रीय मंत्री बोले – नक्सलवाद को खत्म करने बोली, गोली और विकास को हथियार बनाएगी सरकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जल्द ही नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 4:44 PM IST
Union Minister Hansraj Ahir
केन्द्रीय मंत्री बोले - नक्सलवाद को खत्म करने बोली, गोली और विकास को हथियार बनाएगी सरकार

रायपुर . एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर शदाणी दरबार तीर्थ के अष्टम पीठाधीश संत गोबिंदराम साहिब के 73वां जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में करीब 100 पाकिस्तान विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया।

इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , सांसद रमेश बैस, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , मंत्री रामसेवक पैकरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी सहित अन्य मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ जल्द होगा नक्सलवाद से मुक्त

इससे पहले बुधवार सुबह माना एयरपोर्ट पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा नक्सल समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को जल्द ही नक्सलवाद से छुटकारा मिल जाएगा। नक्सल समस्या पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बोली, गोली और विकास को हथियार बना रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली घटनाओं में कमी आई है। वहीं उन्होंने आतंकवाद मुद्दे पर कहा कि कश्मीर में भी आतंकी घटनाएं कम हुई है, जल्द ही देश से आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों खत्म हो जाएगा। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री रायपुर में सुरक्षा बलों के साथ भी एक बैठक लेंगे, जिसमें नक्सल इलाकों में सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

Updated on:
25 Oct 2017, 4:44 PM IST
Published on: