31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में भयानक सड़क हादसा, दुकान के शटर से टकराने के बाद पिचक गई कार, फंसे घायलों को एेसे निकाला

रायपुर में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार गौरवपथ पर स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 Oct 2017, 1:18 PM IST

car crash in raipur

रायपुर में भयानक सड़क हादसा, दुकान के शटर से टकराने के बाद पिचक गई कार, फंसे घायलों को एेसे निकाला

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार गौरवपथ पर स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात की है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग निवासी वरुण गौर अपनी कार से राजधानी की गौरवपथ से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि कार ड्राइव करते समय काफी स्पीड में थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और ड्राइव कर रहे युवक कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और गौरव पथ पर स्थित जब्बल बिल्डिंग के पास एक दुकान में जा घुसी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद कार में सवार चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। तभी घटनास्थल से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत देख डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में जख्मी युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। अन्य घायलों की डिटेल के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

कार की हालत देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक होगा। दुकान से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद छानबीन में पुलिस को पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार दुर्ग के वरुण गौर की है। कार को जब्त कर पुलिस हादसे के कारणों को जानने में जुटी है। कहा यह भी यह जा रहा है कि अगर यह हादसा दिन या और थोड़ी देर पहले हुआ होता तो इसमें कई लोगों की जानें जा सकती थी।