रायपुर

दशहरा – दीपावली छुट्टी में जाना है बाहर तो इन ट्रेनों में तुरंत करें रिजर्वेशन, कुछ ही सीटें है शेष

रायपुर होकर चलने वाली ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही वेटिंग सूची, ज्ञानेश्वरी और मुंबई मेल पैक, दरभंगा एक्सप्रेस में नो रूम.
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2019, 8:24 PM IST
Indian Railways
Indian Railways

रायपुर . दशहरा और दिवाली (Reservation full in dussehra diwali) के त्योहार के लिए रेल यात्री (IRCTC) दो महीना पहले से बर्थ बुक करा रहे हैं। रेलवे (Indian Railway) के मुख्य आरक्षण केंद्र की मानें तो ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा मेल जैसी ट्रेनें दो अक्टूबर से ही 50 के करीब वेटिंग में पहुंच गई हैं। जबकि 4 और 25 अक्टूबर को सबसे लंबी दूरी की ट्रेन सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति बन गई है। इस ट्रेन में यात्रियों को टिकट मिलना (Train Status) बंद हो गया है।

रेलवे के अनुसार त्योहारी सीजन के लिए इस समय सबसे अधिक रिजर्वेशन टिकट बन रहे हैं। मॉडल स्टेशन के मुख्य काउंटर से रोजाना 4 से 5 हजार टिकट बन रहे हैं। इससे दो गुना ई-टिकट बनने का अनुमान है। इस वजह से रायपुर जंक्शन आने और जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें अक्टूबर महीने में अभी से वेटिंग सूची में पहुंच चुकी हैं। क्योंकि 29 सितम्बर से नवरात्र पर्व प्रारंभ हो रहा है।

रिजर्वेशन आरक्षण केंद्र के अधिकारियों के अनुसार दो अक्टूबर को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सेकंड एसी में 18 और थर्ड एसी में 24 वेटिंग चल रही है। हावड़ा जाने वाली मेल ट्रेन में सेकंड एसी में 25 और थर्ड एसी में 37 वेटिंग से पार हो चुका है। यानी 10 अक्टूबर तक साउथ बिहार, सारनाथ, गीतांजलि, राजधानी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट बनना बंद हो चुका है।

एक्स्ट्रा कोच और स्पेशल ट्रेन ही सहारा
नवरात्र पर्व प्रारंभ हो जाने के साथ ही सबसे अधिक रिजर्वेशन टिकट की मारामारी रायपुर से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में बन रही है। इस रूट की गाडिय़ां अभी से पूरी तरह से पैक हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में रायपुर जंक्शन से मुंबई, हावड़ा, इलाहाबाद, बिहार, पुणे, अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगने और इन रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलने पर ही राहत मिल सकेगी।

छह माह वडसा रेलवे स्टेशन में बढ़ा स्टॉपेज
सप्ताह में दो दिन चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 17007-17008 एक्सप्रेस का स्टॉपेज नागपुर रेल मंडल के वड़सा रेलवे स्टेशन में बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15 मार्च तक यह सुविधा यात्रियों को दी है। जो प्रायोगिक तौर पर होगा। इस स्टेशन में यात्रियों की संख्या लगातार बनी रही तो स्थायी ठहराव देने पर रेलवे विचार करेगा।

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्यालक्रखा जाता है। कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार के साथ ही एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। हावड़ा-मुंबई जैसे रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेगी।
शिवप्रसाद पंवार, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, रेलवे

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
14 Sep 2019, 8:24 PM IST
Published on: