
ये है छत्तीसगढ़ का स्नेक मैन, जहरीले सांपों की रक्षा करने कर रहा ये काम, जानकर करेंगे सलाम
दंतेवाड़ा . वर्त्तमान मौसम में घरों और सड़क में आसानी से सांप देखने को मिलते हैं। घर में सांप को देखर हम सब घबरा जातें हैं और यह होना भी चाहिए। हमारे आसपास कई प्रजाति के सांप पाए जातें हैं जिसमे कुछ बेहद खतरनाक (Poisonous Snakes) और जहरीले होते हैं तो कुछ में जहर ही नहीं होते। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) स्थित किरंदुल इलाके में एक शक्स (Snake Man) स्नेकमैन के नाम से चर्चा में बना हुआ है।
हम बात कर रहे है बैलाडिला लोह नगरी में रहने वाले गौतम धर की जिनको लोग स्नेक मैन के नाम से भी जानते है जो सांपो की भी रक्षा कर रहे है। नगर में कही भी किसी ये यह सांप घुसने की सूचना पर ये वहां पहुच कर जहरीले से जहरीले सांपो को पकड़ कर दूर सुरक्षित छोड़ देते है। गौतम धर कहते है कि सांप हमारे दुश्मन नही दोस्त है जब तक हम उनको नुकशान नही पहुंचाएंगे तब तक वो भी हमको नुकशान नही पहुंचाते।
उनका कहना है कि भगवान ने प्रकुर्ति की रचना बहुत खूबसूरत की है यह मानव के साथ साथ जीव जंतु भी रहते है और इस लिए ये खूबसूरत है ओर सबको इसका सम्मान करना चाहिए। 13 सितंबर को दुपहर किरंदुल नहेरु कालोनी में अशरफ भाई के यह करैत सांप घुसने की सूचना मिलने पर गौतम धर तुरंत पहुच कर सांप को स्नेक स्टिक से पकड़ा और दूर जंगल मे छोड़ आए। लोग इनकी प्रसंसा करते नजऱ आते है। गौतम धर ने बताया कि उन्होंने सांप पकडऩे की ट्रेनिंग नही ली है। बचपन से ही इन्हें सांप पकडऩे का शौक है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
14 Sep 2019, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.