रायपुर

Paddy Procurement 2026: धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचीं ऋचा शर्मा और कलेक्टर गौरव सिंह, किसानों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

Chhattisgarh News: रायपुर में ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग और जरौद धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की सुविधाओं और धान के सुरक्षित रखरखाव को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:36 PM IST
Paddy Procurement 2026
Paddy Procurement 2026: धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचीं ऋचा शर्मा और कलेक्टर गौरव सिंह(photo-patrika)

Paddy Procurement 2026: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसानों को उपार्जन केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग और जरौद धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खरीदी प्रक्रिया, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और धान के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Chhattisgarh Dhan Kharidi: आरंग धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में पेयजल, बैठने और छाया जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। अधिकारियों ने कहा कि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को इंतजार के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

जरौद केंद्र में धान को नमी से बचाने के निर्देश

इसके बाद अधिकारियों ने जरौद धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि धान को नमी और अन्य संभावित नुकसान से बचाने के लिए ड्रेनेज और डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए केंद्र में जरूरी इंतजाम व्यवस्थित रखने को कहा गया।

कृषक उन्नति योजना का प्रचार-प्रसार करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान कृषक उन्नति योजना को लेकर भी अधिकारियों ने निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो और खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध रहें।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी भी रहे मौजूद

आरंग और जरौद धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम आरंग रवि सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के इस दौरे का उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखना, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:36 PM IST
Published on: