रायपुर

मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल, किसे मिला कौन से जिले का प्रभार देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है। जानिए छत्तीसगढ़ के किस मंत्री को कौन-कौन से जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2017, 5:35 PM IST
amazing sarkari bhavan

रायपुर . छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है। जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक अब गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को रायगढ़, जशपुर, महासमुंद से जशपुर-सरगुजा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज से गरियाबंद-बालोद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। कोरबा-कोरिया जिले का प्रभारी नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं बस्तर, नारायणपुर और कोण्डागांव का प्रभार उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय को दिया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर को बिलासपुर , मुंगेली, बालोद से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। राजनांदगांव-दुर्ग जिले के प्रभारी लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत को राजनांदगांव-दुर्ग के साथ कवर्धा जिले का प्रभारी बनाया गया है।

खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले के प्रभार में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उनके पास रायपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभार है। इसी प्रकार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री केदार कश्यप के प्रभार में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उनके पास दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा का प्रभार है।

वहीं महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू के पास पहले गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर का प्रभार था, अब उन्हें धमतरी के साथ रायगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है। सहकारिता, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद-मुगेली, श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल रजवाड़े सूरजपुर-बलरामपुर, वन विधि एवं विधायी कार्य मंत्री महेश गागड़ा अब कांकेर-कबीरधाम के प्रभारी होंगे।

Updated on:
26 Oct 2017, 5:35 PM IST
Published on: