
कवर्धा/इंदौरी. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है। जैसे ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई। वैसे ही जन्मे बछड़े को देखने के लिए लोगों की हुजूम लग गया। कई लोग तो इसे भगवान का चमत्कार भी मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग बछड़े के साथ सेल्फी लेकर वाट्सएप में फोटो वारयल कर रहे हैं।
चमत्कार, चमत्कार ये हम नहीं ग्रामीण कह रहें
ग्राम कोयलारी में भेखराम साहू के घर में गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। इसकी खबर फैलते ही लोगों में बछड़े को देखने की उत्सुकता बढ़ गई। जन्मे बछड़े को देखने के लिए लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। कई लोगों ने बछड़े को नारियल अर्पण कर आशीर्वाद लिया। वहीं, कुछ युवक ने वाट्अप पर इस जन्में बछड़े को डाल दिया। वायरल होते ही आसपास के लोग नन्हें बछड़े को देखने के लिए भीड़ लग रही है। कई लोग इस तरह जन्मे बछड़े बच्चे को एक चमत्कार मान रहे हैं। तो कई किसी का अवतार कह रहे हैं। इस दो सिर वाली बछड़े को लोगों की आस्था के रुप मान कर दर्शन करने पहुंचे रहे हैं।
इधर मुरुम खदान में दबकर महिला की मौत
मुरुम खदान में पीली मिट्टी निकालने गई एक महिला की खदान धसकने से मौत हो गई। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सांरगपुरखुर्द की सरिता पति नरेश चंद्रवंशी(25) बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे गांव के बाहर बने मुरुम खदान गई थी। यह मुरुम खदान ग्राम पंचायत द्वारा ही खुदवाया गया है। सरिता खदान में पीली मिट्टी निकालने गई थी। मिट्टी निकाल रही थी तभी उपर का मुरुम अचानक धसक गया और सरिता दब गई। आसपास के लोगों ने देखा और तुरंत दौड़े। महिला को निकालने में देर हो गई। जिसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन चोट अधिक होने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Published on:
26 Oct 2017 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
