रतलाम

फन ए रतलाम 16 फरवरी को

रोटरी गार्डन के बाहर दो बत्ती पर होगा आयोजन, इस बार की थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम, फुड स्टॉल, संगीत, फन गेम्स, राइड्स से लेकर होगी प्रतियोगिताएं
3 min read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 12:14 PM IST
Fun e Ratlam on 16 February
Fun e Ratlam on 16 February

रतलाम। एक बार फिर से प्रशासन व नगर निगम मिलकर आगामी 16 फरवरी को फन ए रतलाम का आयोजन करने जा रहा है। सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चार घंटे के दौरान विविधता भरे हुए आयोजन होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन में ऊंट, हाथी, घोडे़ की सवारी से लेकर संगीत, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच तो मिलेगा ही इसके अलावा भूख लगने पर नाश्ते की भरपुर व्यवस्था रहेगी। इस बार आयोजन की थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम रखी गई है।

पिछल वर्ष 16 फरवरी को जब नगर निगम ने शहर में दो बत्ती व हनुमान ताल पर इसका आयोजन किया था तो शहर को काफी लोगों ने इसको पसंद किया था। इस आयोजन में तत्कालीन डीआरएम से लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तक ने सहभागिता की थी। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोग आए थे।

IMAGE CREDIT: Raghavendra

मंच मिलने से हुए थे प्रसन्न

इस आयोजन की सबसे बड़ी बात यह है कि स्थानीय प्रतिभा को मंच दिया जाता है इसमे अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलने से स्थानीय युवा कलाकार काफी प्रसन्न हुए थे। एक बार फिर इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसमे गिटार, सितार, गायन, तबला से लेकर नृत्य तक की प्रतिभा दिखाई जा सकती है। इसके अलावा नाश्ते के अलग-अलग स्टॉल रहेंगे। इनमे मराठी चकली से लेकर दक्षिण का प्रसिद्ध मसाला डोसा, इडली आदि भी मिलेगा। इतना ही नहीं आपको अगर सेहत की चिंता है तो हरे मुंग से लेकर अन्य उत्पाद भी मिलेंगे।

हाथी घोड़ा से लेकर ऊंट की सवारी

इतना ही नहीं इसमे इसमे हाथी, ऊंट, घोडे़ आदि की सवारी का आनंद भी शहरवासी ले पाएंगे। इसके अलावा बेहतर यह है कि रोटरी गार्डन के बाहर की मुख्य सड़क पर होने के चलते झूले, चकरी आदि गार्डन में मिलेंगे।

स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम को याद रखे

इस बार फन ए रतलाम की मुख्य थीम स्वच्छ रतलाम स्वस्थ्य रतलाम है। शहरवासी इसको याद रखें व इस अभियान को सफल बनाए। इसके अलावा जो आयोजन है उसमे परिवार के साथ जरूर आए।

- तपस्या परिहार, उपायुक्त, नगर निगम

Published on: