रतलाम

राखी से पहले रेलवे चलाएगा कई यात्री ट्रेन

रेलवे ने तय किया है कि दूसरे चरण में विशेष कई ट्रेन राखी के पहले शुरू करेगा। इसकी तैयारी चल रही है। जुलाई माह में इन ट्रेन को चलाने की हरी झंडी मिल सकती है।
3 min read
Jun 28, 2020
राखी से पहले रेलवे देगा तोहफा, चलाएगा कई यात्री ट्रेन
राखी से पहले रेलवे देगा तोहफा, चलाएगा कई यात्री ट्रेन

रतलाम. रेलवे ने हाल ही में 30 जून तक की निरस्त की गई ट्रेन की वेलिडिटी को बढ़ाकर 12 अगस्त किया है। इससे बहनों को बड़ी निराशा हुई थी, क्योंकि 3 अगस्त को राखी है। बगैर ट्रेन के भाई के घर जाने में समस्या है, लेकिन अब रेलवे ने तय किया है कि दूसरे चरण में विशेष कई ट्रेन राखी के पहले शुरू करेगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसमे रेल मंडल की ट्रेन को शामिल किया गया है। फिलहाल इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह भरोसा किया जा रहा है कि जुलाई माह में इन ट्रेन को चलाने की हरी झंडी मिल सकती है।

इन दिनों जो विशेष ट्रेन चल रही है, उनके जहां ठहराव है उसके अतिरिक्त अन्य स्थान पर जाने के लिए यात्रियों को निजी वाहन का सहारा है। वेट्रोल व डीजल के दाम बढऩे के बाद निजी वाहन संचालकों ने भी किराए में प्रति किमी की दर में 2 से 5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बहनों के सामने बड़ी समस्या भाई की कलाई पर राखी किस तरह बांधे इसकी थी। अब रेलवे जल्दी ही बहनों को तोहफा देने की तैयारी कर रहा है।

IMAGE CREDIT: Railway

कुल 50 ट्रेन, मंडल में 12 शामिल
पश्चिम रेलवे ने सेकंड फेस में राखी के पहले कुल 50 यात्री ट्रेन को चलाने की तैयारी की है। इसमे रतलाम रेल मंडल में 12 यात्री ट्रेन शामिल है। इनके प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए है। सब कुछ ठीक रहा तो रेलवे जुलाई महिने में इनको चलाने की अधिकृत घोषणा कर सकता है। इसको लेकर कई दौर की बैठक मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता व पश्चिम रेलवे के बीच हुई है।

IMAGE CREDIT: patrika

मंडल की यह ट्रेन चल सकती
रेल मंडल में जिन 12 ट्रेन का चयन हुआ है उनमे मालवा एक्सपे्रस को महू से श्रीमाता वैष्नोदेवी विस्तार तक चलाना योजना में शामिल है। इसके अलावा इंदौर मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सपे्रस, इंदौर पुना एक्सपे्रस, इंदौर गांधीनगर एक्सप्रेस, इंदौर कामाख्या एक्सपे्रस, इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस प्रस्तावित की गई है। यह छह ट्रेन आना जाना करेगी। इसमे इंदौर पुना व इंदौर मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सपे्रस रतलाम होकर चलेगी।

Updated on:
28 Jun 2020 09:59 am
Published on:
28 Jun 2020 09:59 am