
रतलाम (जावरा)। देशभर में निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी के मामले में चल रही गर्मागर्म बहस के बीच मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में आठ वर्ष की बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बालिका के साथ पहले बलात्कार किया गया इसके बाद रोते बिलखते नाले के पास छोड़ गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के धार्र्मिक स्थल अबु सईद सरकार ओर उससे लगे आनंदी हनुमान के पीछे बहने वाले नाले के समीप बुधवार को एक 8 साल की बालिका सुबह आसपास रहने वाले लोगों को रोती हुई मिली। जिस पर रहवासियों ने मासूम से पूछताछ तो उसने बताया कि उसके माता ओर पिता मानसिक रोगी हैै और राजस्थान निवासी हैै। उपचार के लिए जावरा आए है तथा अबु सईद सरकार पर निवासरत् हैै। जिस पर रहवासियों ने बालिका को ले जाकर उसके मां-बाप की तलाश की ओर बालिका को उनके सुपूर्द किया। बेटी की तलाश कर रहे मां-बाप ने बेटी को देखा ओर रहवासियो से पूछा की ये कहां से मिली। रहवासियो ने नाले के पास रोती हुई पाने की बात कही।
अंगों पर घाव नजर आए
आपसी चर्चा के दौैरान मासूम के मां-बाप ने बताया कि रात को प्रांगण में वे अपनी बेटी ओर एक बेटे के साथ सोए थे, सुबह जब उठकर देखा तो उनकी बेटी मौैजूद नहीं थी। पहले उन्हें लगा कि शौैच के लिए गई होगी लेकिन तलाशने के बाद भी वो नहीं मिली। अगले दिन सुबह 10 बजे बालिका को जब उसकी मां नहला रही थी अंगों पर घाव नजर आए, जब मां ने विस्तार से पूछा तो बालिका ने अपनी मां को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद मां-बाप बच्ची को लेकर शहर पुलिस थाने पहुंचे, जहां रिपोर्ट दर्ज की गई।
मौैके से मिली खून से सनी चादर
सीएसपी अगम जैैन ने बताया कि बालिका के साथ अपहरण ओर दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली हैै। शहर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैै, पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौैका मुआयना किया तो मौैके से जिस चादर में मासूम को लपेटकर ले गए थे वह मिली हैै, जिस पर खून के धब्बे भी मिले हैै। आसपास लगे सीसीटीवी कैैमरों को खंगाला गया है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होगे, फिलहाल वह काफी डरी व सहमी हैै, ऐसे में उससे फिलहाल पूछताछ नही की जा रही है। उसके नार्मल होने के बाद पूछताछ की जाएगी।
अपहरण व दुष्कर्म में प्रकरण दर्ज
शहर पुलिस थाना प्रभारी प्रमोद साहु ने बताया की पीडि़त के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैै। प्रथम दृष्टया रात में मैदान में सोर्ई बच्ची को अज्ञात लोग चद्दर में ही लपेटकर अपहरण कर ले गए होंगे ओर नाले के समीप ले जाकर उसके साथ गलत काम किया है, जिसकी पुष्टि बच्ची की मां ओर बच्ची ने स्वयं की हैै। मामले में धारा 363, 376 तथा पाक्सो एक्ट के तहत अज्ञात पर प्रकरण पंजीबद्ध किया हैै। उसेे मेडिकल के लिए रतलाम भेजा गया हैै। मेडिकल रिपोर्ट के बाद साईंटिफीक तौैर पर दुष्कर्र्म की पुष्टि हो पाएगी।