सहारनपुर

BY POLL 2018 Result Live Update- दूसरे चरण के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे, भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे

Kairana BY POLL 2018 Live Update : कैराना लोकसभा सीट पर बुधवार को 73 बूथों पर हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार सुबह काउंटिंग शुरू हो गई

2 min read
मतगणना Live-

सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। सुबह कैराना उपचुनाव कंट्रोल रूम खोले गए और कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को बाहर निकाला गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी शुरू हो गई। दूसरे राउंड के बाद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से आगे चल रही हैं। दूसरे चरण के बाद सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 8900 जबकि भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को 5782 वोट मिल हैं। वहीं, गंगाेह विधानसभा क्षेत्र से तबस्सुम हसन को 8002 और मृगांका सिंह को 8623 मत मिले हैं। इस हिसाब से तबस्सुम को 16900 और मृगांका को 14405 वोट मिले। वहीं, शामली, थाना भवन और कैराना विधानसभा सीटों पर पहले राउंड में गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे। उनको 13301 वोट मिले जबकि भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह को 9916 वोट मिले।

ये भी पढ़ें

कैराना उपचुनाव पुनर्मतदानः शाम 5 बजे तक 56.03 प्रतिशत हुई वोटिंग

इनके बीच है मुख्य मुकाबला

कैराना लोकसभा सीट पर बुधवार को 73 बूथों पर हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार सुबह काउंटिंग शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह व रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच माना जा रहा है। तबस्सुम हसन को सपा, कांग्रेस, 'आप', पीस पार्टी और भीम आर्मी समेत कुछ अन्य दलों का समर्थन प्राप्त है। मतदान से ऐन वक्त पहले तबस्सुम हसन के देवर कंवर हसन ने भी उनको समर्थन कर दिया था। कंवर हसन ने पहले लोकदल से पर्चा भरा था लेकिन रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दोनों की बीच दुश्मनी खत्म कराकर इनको मिला दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को झिंझाना चेयरमैन नौशाद कुरैशी और भतीजे अनिल चौहान ने समर्थन का ऐलान किया था। इसे देखते हुए यह मुकाबला देवर-भाभी और बुआ-भतीजे के बीच भी माना जा रहा है। वैसे उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

गठबंधन की दिशा तय करेंगे चुनाव के नतीजे

इसके अलावा यह चुनाव के नतीजे गठबंधन की दिशा भी तय करेंगे। गोरखपुर और फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन से हार मिलने के बाद भाजपा के लिए कैराना व नूरपुर उपचुनाव जीतना बहुत अहम है। उधर, सपा ने कैराना व नूरपुर के लिए रालोद से हाथ मिलाया। मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने भी इनके समर्थन का ऐलान कर दिया। वहीं, बसपा ने खुलकर समर्थन का ऐलान नहीं किया।

पुनर्मतदान में 58.75 फीसदी हुआ मतदान

अापको बता दें कि 28 मई को हुए मतदान में ईवीएम खराबी के बाद 30 मई को सहारनपुर के 68 व शामली के 5 बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। इनमें कुल 58.75 फीसद मतदान हुुआ था। रिपोलिंग में गंगोह और नकुड़ विधानसभा में 68 बूथों पर 62 फीसद मतदान हो पाया था। इनमें नकुड़ विधान सभा क्षेत्र के 23 बूथों पर 63.30 फीसद और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के 45 बूथों पर 60.87 फीसद वोट पड़े थे।

सहारनपुर और शामली में शुरू हुई काउंटिंग

गुरुवार को मतगणना प्रक्रिया सहारनपुर और शामली जिले में अलग-अलग शुरू हुई। सहारनपुर में जनता रोड पर वेयरहाउस में मतगणना हो रही है जबकि शामली में नवीन मंडी स्थल पर काउंटिंग शुरू हुई। हार-जीत की घोषणा शामली से की जाएगी।

ये भी पढ़ें

कैराना उपचुनाव Live: भाजपा नेता ने किया बूथ में घुसने का प्रयास तो जवानों ने कर दी पिटाई
Updated on:
31 May 2018 12:41 pm
Published on:
31 May 2018 08:48 am
Also Read
View All